{"_id":"69d34f2ddc1e0547b4033c63","slug":"lineman-burned-alive-who-working-on-power-line-in-sitapur-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन जिंदा जला, आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा; देखकर कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन जिंदा जला, आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा; देखकर कांप गए लोग
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
सीतापुर में बिजली लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। वह करीब आधे घंटे तक तार में लटका जलता रहा। दृश्य देखकर लोग कांप गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
तार में अटका लाइनमैन का शव, बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह बिजली की लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
घटना सिधौली क्षेत्र के महमूदाबाद फीडर की है। यहां संतनगर में लाइनमैन वीरू (38) लाइन जोड़ रहा था। इसी समय अचानक सप्लाई शुरू हो गई। करंट आते ही वह जिंदा जल गया। बताया गया कि वीरू, सतनापुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक लाइनमैन तार में लटका जलता रहा। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने शव को नीचे उतारा। लाइन चालू रही, या काम करते समय सप्लाई आई, इन बातों पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन