{"_id":"69d2b30f1f473f7f91037595","slug":"crops-suffer-heavy-damage-due-to-unseasonal-rains-farmers-distressed-sitapur-news-c-102-1-stp1002-153377-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15खैराबाद क्षेत्र में खेत में कटी पड़ी गेंहू की फसल। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार की देर शाम को हुई बेमौसम बारिश से खेतों में कटी पड़ी गेहूं व सरसों की फसल भीग गई। तेज हवाओं के कारण खेतों खड़ी फसल धराशायी भी हुई है। इस आपदा से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, रविवार को मौसम साफ होने पर किसान फसलों को सुखाने और खेत में भरे पानी को निकालने के प्रयास में जुट गए हैं। कृषि विभाग नुकसान का सर्वे कराने की बात कह रहा है।
खैराबाद प्रतिनिधि के अनुसार बेमौसम बारिश से गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग का काम फिलहाल ठप हो गया है। किसान भगत, सुनील यादव, सोहनलाल व गंगाराम ने बताया कि गेहूं की फसल काटकर थ्रेसिंग करने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच बारिश से खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने पर गेहूं का दाना काला पड़कर खराब होने का खतरा बढ़ गया है। शत्रोहन, वंशीलाल के मुताबिक गनीमत यह रही कि शनिवार को मौसम खुलने से धूप निकल आई। इससे किसान अपनी फसल सुखाने में जुट गए हैं। बागवान कमलेश, ओम प्रकाश, इदरीस, मुनीर व विश्वनाथ ने बताया कि आंधी-पानी से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बेहटा प्रतिनिधि के अनुसार संहिजर कला निवासी किसान हरनाम गिरी ने बताया कि चार बीघा गेहूं काटकर चुके हैं, थ्रेसिंग करना है। बेमौसम बरसात में कटी पड़ी पूरी फसल भीग गई है। बेदराम ने बताया कि दो एकड़ खेत में गेहूं लगा है। शनिवार को आधी फसल कट चुकी थी इस बीच आंधी-पानी से कटी पड़ी फसल उड़कर दूर जा गिरी। साथ ही भीग भी गई। इससे काफी काफी नुकसान हुआ है।
सिरौली चौराहे पर 11 घंटे लगा रहा जाम
महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर सिरौली चौराहे पर सड़क किनारे लगा आम का पेड़ शनिवार देर शाम तेज आंधी में धराशायी हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ काटकर सड़क से हटाया, इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। करीब 11 घंटे मुख्य मार्ग बंद रहा। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
Trending Videos