बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire broke out in wheat fields, 15 acres of crop burnt

Amethi News: गेहूं के खेतों में लगी आग, 15 एकड़ फसल जली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in wheat fields, 15 acres of crop burnt
मुजीमाबाद मजरे करनगांव में गेहूं में लगी आग। - फोटो : मुजीमाबाद मजरे करनगांव में गेहूं में लगी आग।
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर। सिंहपुर विकासखंड के मुजीमाबाद मजरे करनगांव में बुधवार दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 15 एकड़ में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से क्षेत्र के कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
Trending Videos

ग्रामीण आशीष तिवारी के अनुसार दोपहर के समय अधिकांश किसान घरों में थे। तभी खेतों की ओर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। गांव के युवकों ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। पछुआ हवा चलने से आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। अग्निकांड में नफीस, रेहान, इरफान, रामराज, बृजेश मौर्य, रेवती राम, राम प्रताप, रामफेर, ओमप्रकाश, विजय बहादुर, महावीर, शिव बहादुर, जगदीश और धर्मेंद्र समेत अनेक किसानों की फसल जल गई। आग इतनी तेज थी कि दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। निजी पंपिंग सेट, पानी और मिट्टी के सहारे ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत की। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के प्रयासों के चलते आग को आगे फैलने से रोका जा सका। काफी देर की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कई बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। राजस्व लेखपाल मानस शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक आकलन में करीब 15 एकड़ फसल के नुकसान की पुष्टि हुई है। नुकसान का आकलन तैयार कर रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज दी गई है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed