{"_id":"698ad6f2ea4b9d132f071fc7","slug":"politics-heats-up-over-eto-comment-cheema-threatens-to-apologise-congress-and-aap-face-off-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में रात की सुरक्षा व्यवस्था फेल? चौराहों से गायब पुलिस, थाने में मिले शराब के गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में रात की सुरक्षा व्यवस्था फेल? चौराहों से गायब पुलिस, थाने में मिले शराब के गिलास
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 10 Feb 2026 12:28 PM IST
Link Copied
करनाल वालों सावधान… अगर रात के समय आपके साथ कोई वारदात हो जाए, सड़क पर कोई दुर्घटना घट जाए या किसी तरह की मदद की ज़रूरत पड़ जाए, तो भरोसा मत कीजिए कि पुलिस आपको तुरंत मिलेगी। क्योंकि शनिवार की रात अमर उजाला की पड़ताल में जो सामने आया, उसने शहर की रात्री सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के प्रमुख चौराहे, जहां रात के समय पुलिस गश्त और सख्त चौकसी की उम्मीद की जाती है, वहां सन्नाटा पसरा मिला। न कोई पेट्रोलिंग, न चेकिंग और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि जिन स्थानों को शहर की सुरक्षा की रीढ़ माना जाता है, वही पूरी तरह लावारिस हालत में दिखे। वहीं दूसरी ओर, रामनगर थाना जहां से पूरे क्षेत्र की निगरानी और रात्रि गश्त का संचालन होना चाहिए वहां का नजारा बिल्कुल अलग था। अमर उजाला की टीम के पहुंचने पर थाने के भीतर शराब से भरे और खाली गिलास मिले, जिससे यह संदेह और गहरा गया कि जब शहर की सड़कों पर पुलिस नदारद थी, तब थाना परिसर में क्या गतिविधियां चल रही थीं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इसी दौरान शहर में कोई गंभीर वारदात हो जाती, तो पीड़ित आखिर मदद के लिए कहां जाता? बंद चौकियां, खाली चौराहे और अंदर से बंद थाने यह तस्वीर जिले की रात्री सुरक्षा व्यवस्था की असल हकीकत बयां करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।