{"_id":"698ed581af0dfa1c300869e3","slug":"up-naseemuddin-siddiqui-who-recently-left-congress-will-join-the-sp-speculation-has-been-rife-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस; मिलने जा रहा SP को चुनावी फायदा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस; मिलने जा रहा SP को चुनावी फायदा?
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। जल्द ही वह औपचारिक एलान करेंगे।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा ज्वाइन करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। उन्हें जल्द ही पार्टी की औपचारिक सदस्यता दी जाएगी। बीते दिनों उन्होंने पार्टी में खुद की उपेक्षा की बात कहते हुए कांग्रेस से किनारा किया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस बात की अटकलें लग रहीं थीं कि वह बसपा में शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और पार्टी में उनका अच्छा रसूख था।
Trending Videos
यूपी के कद्दावर नेता में थी गिनती
नसीमुद्दीन सिद्दीकी कद्दावर नेता माने जाते हैं और इससे पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा को मिला एक मुस्लिम चेहरा
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला। आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इससे सपा को कुछ लाभ हो सकता है।
