सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neer Waterfall name is not on the government website Rishikesh Uttarakhand News

Uttarakhand: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, वर्ष भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Mon, 02 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम ही नहीं है। यह झरना वर्ष भर सैलानियों से गुलजार रहता है। पर्यटक स्थल को देखने एवं आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

Neer Waterfall name is not on the government website Rishikesh Uttarakhand News
नीर वाटरफॉल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर झरने (नीर वाटरफॉल) का नाम न होने से स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया है। ग्रामीणों के विरोध के बीच अब विभाग अपनी इस भूल को सुधारने की बात कह रहा है।

Trending Videos

नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के टिहरी की जो साइट है, उसमें टिहरी जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में नई टिहरी, धनोल्टी, काणाताल, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर और चंबा का नाम दर्ज है। इसमें नीर वाटरफॉल का नाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीर वाटरफाॅल ऋषिकेश से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बदरीनाथ हाईवे से इसकी दूरी दो किलोमीटर है। यहां पर्यटक मनोरम दृश्य देखने व झरने के नीचे नहाने के लिए आते हैं। एनआईसी साइट में नीर वाटरफॉल का नाम दर्ज न होने से क्यार्की के ग्राम लक्की रावत, शूरवीर रावत, विकास कैंतुरा ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि एनआईसी की साइट पर वाटरफॉल का न होना गलत है।

 

- एनआईसी की साइट पर नीर वाटरफॉल का रहना चाहिए। एनआईसी की साइट पर नाम जुड़वाने के लिए जिला पर्यटन अधिकारी, प्रभारी एनआईसी टिहरी और एसडीएम नरेंद्रनगर को पत्र लिखा जाएगा, जिससे नीर वाटरफॉल का नाम जुड़ सके। - त्रिलोक सिंह, अध्यक्ष, नीर झरना विकास समिति

ये भी पढे़ं...Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू

- एनआईसी की साइट से नीर झरना नाम नहीं होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। जल्द ही इस बारे में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नाम जुड़वाया जाएगा। - सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed