NEET Re-Exam: दून पुलिस अलर्ट; पांच जोन में बंटे परीक्षा केंद्र, सघन जांच के बाद मिलेगा प्रवेश, धारा 163 लागू
आज होने वाली नीट यूजी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस अलर्ट है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध एवं अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है। पूरे जिले में 16 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक केंद्र एक सेक्टर के रूप में निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू की गई है। यहां पर पांच या इससे अधिक लोगों के एक साथ खड़े होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा किसी भी तरह का हथियार भी इस क्षेत्र में लाना प्रतिबंधित होगा।
अपर जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लगाने का निर्णय लिया गया है। सभी पांच जोन में जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है।
Uttarakhand: नीट परीक्षा के लिए दून में पुलिस अलर्ट, एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने बैठक में दिए निर्देश
जोन प्रथम में डिप्टी कलेक्टर रविंद्र कुमार ज्वांठा, जोन द्वितीय में एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, जोन तृतीय एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी, जोन चतुर्थ में सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और जोन पंचम में संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद को तैनात किया गया है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, केंद्रीय विद्यालय वीरपुर, वुमन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चंदनवाड़ी सुद्धोवाला, केंद्रीय विद्यालय एफआरआई, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय आईएमए, केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी, केंद्रीय विद्यालय आर्मी कैंट रायवाला, केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन हाथीबड़ला, केंद्रीय विद्यालय नंबर टू हाथीबड़कला, केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ रायपुर, केंद्रीय विद्यालय ओएफडी रायपुर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा।
परीक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सिटिंग प्लान, प्रवेश और निकासी मार्गों समेत अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। दून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।