सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New ministers get personal staff, orders issued

Dehradun News: नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
New ministers get personal staff, orders issued
विज्ञापन
- सचिवालय प्रशासन विभाग ने पांचों कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। शपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को निजी स्टाफ के रूप में गोपाल नयाल मिले हैं। वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव गोपाल नयाल वर्तमान में सचिव वित्त डॉ. वी षणमुगम के साथ थे। कैबिनेट मंत्री खजानदास को निजी स्टाफ के रूप में हरीश कुमार दिए गए हैं। वरिष्ठ निजी सचिव हरीश अभी तक अपर सचिव वंदना के साथ थे। वहीं, वरिष्ठ निजी सचिव विजय पाल को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी का निजी स्टाफ बनाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट के साथ थे। निजी सचिव राजकुमार पाठक को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ लगाया गया है। वह अभी तक अपर सचिव झरना कमठान के साथ थे। उधर, निजी सचिव अमित कुमार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का निजी स्टाफ बनाया गया है। वे अभी तक अपर सचिव हिमांशु खुराना के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मंत्री संबंधी पूरा कामकाज देखता है निजी स्टाफ

निजी स्टाफ मंत्री के रोजाना के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों, पत्र व्यवहार, फाइलों की देखरेख और मंत्री से मिलने वालों के कार्यक्रम तय करते हैं। निजी सचिव, सहायक और अन्य कर्मचारी, मंत्री और सरकारी विभागों के बीच एक चेन के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed