सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nitin Nabin Uttarakhand Visit BJP busy for preparing Workers will welcomed in traditional style at 25 places

Uttarakhand: नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, 25 स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में होगा स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 25 May 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार

28 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। बीजेपी उनके दौरे की तैयारियों में जुटी है। 25 स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Nitin Nabin Uttarakhand Visit BJP busy for preparing Workers will welcomed in traditional style at 25 places
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 28 मई को उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पारंपरिक परिधान, उत्साहपूर्वक व सादगी से 25 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत से किया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को शाम 4:35 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहां से वह सीधे प्रदेश कार्यालय में 6.15 से कोर कमेटी व उसके बाद मंत्रियों की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 29 मई को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। राजपुर रोड स्थित एक होटल पहुंचकर 11 बजे से विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सबसे पहले सांसद विधायकों के साथ बैठक, उसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी व जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम चार बजे से नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी व प्रदेश प्रवक्ता की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो दिन बाद फिर चढ़ा पारा, 40 के पार पहुंचा; इस हफ्ते पहाड़ों पर बारिश के आसार

प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर डाकरा बूथ के अध्यक्ष के आवास पर जाएंगे। इसके बाद बूथ समिति, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद वे शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग सिंहनीवाला में प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित करेंगे। दो बजे से सीएम आवास स्थित मुख्य मुख्य सेवक सदन में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed