Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On a banana leaf, the Sun God emerges, peeking forth

Dehradun News: केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल झांके-झुके...गीतों से गूंजे घर-आंगन

Fri, 13 Nov 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
On a banana leaf, the Sun God emerges, peeking forth
- छठ महापर्व शुरू, नहाए-खाए पर मिट्टी के चूल्हे में बना कद्दू-भात, बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी
विज्ञापन


- आसन नदी से यमुना तट तक छठ घाटों को सजाने की तैयारी तेज

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर/सेलाकुई। पछवादून क्षेत्र में शुक्रवार को नहाए-खाए के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। विकासनगर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में व्रती महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद घरों की साफ-सफाई की। मिट्टी के चूल्हे पर पारंपरिक प्रसाद तैयार कर छठी मइया की आराधना की गई। पर्व के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंज उठे।

नहाए-खाए के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद रसोई की विशेष साफ-सफाई कर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से कद्दू की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाई। सात्विक भोजन तैयार करने में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महिलाओं ने केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल झांके-झुके, कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए और पहिले-पहिले छठी मईया जैसे पारंपरिक गीत गाए। बाजारों में भी पर्व की रौनक दिखाई दी। व्रतियों ने बांस के सूप, दौरा, नारियल, गन्ना, केला, सेब, सिंघाड़ा, मूली, हल्दी, अदरक और पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

आसन से यमुना तट तक घाटों की तैयारी

सेलाकुई, सहसपुर और हरबर्टपुर में आसन नदी किनारे छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए जा रहे हैं। विकासनगर क्षेत्र के भीमावाला स्थित गंगभेवा बावड़ी और डाकपत्थर में यमुना नदी किनारे भी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रवासी कल्याण सहयोग समिति के अध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। वहीं, मंदिर श्री महादेव जी गौतमाश्रम गंगभेवा बावड़ी के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया कि बावड़ी परिसर में साफ-सफाई और छठ पूजा की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि व्रतियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed