फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One country one election Joint Parliamentary Committee reached Uttarakhand to take suggestions on bill

एक देश एक चुनाव: बिल पर सुझाव लेने उत्तराखंड पहुंची संयुक्त संसदीय समिति, दो दिन हितधारकों से होगी चर्चा

Tue, 20 May 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 10:07 PM IST
सार

जेपीसी की पहली बैठक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में होगी। इसके बाद समिति विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़़ी भूषण से मिलेगी और दोपहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करेगी।

विज्ञापन
One country one election Joint Parliamentary Committee reached Uttarakhand to take suggestions on bill
संयुक्त संसदीय समिति का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक देश एक चुनाव विधेयक में संशोधन को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी व समिति के कई सदस्य उत्तराखंड पहुंच गए हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। संयुक्त संसदीय समिति अगले दो दिन राज्यपाल, सीएम, स्पीकर, सियासी दलों, प्रबुद्ध जनों व अन्य हितधारकों से चर्चा करेगी और उनके सुझाव लेगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जेपीसी की पहली बैठक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में होगी। इसके बाद समिति विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़़ी भूषण से मिलेगी और दोपहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा करेगी। एनटीपीसी, यूजेवीएनएल समेत सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशकों से भी समिति मिलेगी।
विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे से समिति की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों के प्रतिनिधि एक देश एक चुनाव पर अपनी राय साझा करेंगे। शाम को समिति के सदस्य मसूरी डायवर्जन स्थित एक होटल में सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

बृहस्पतिवार को समिति मुख्य सचिव और सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक, सचिव वित्त, न्याय, शिक्षा के साथ ही बैठक करेगी। इसके बाद अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक आईआईटी रुड़की, बार कौंसिल, बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से चर्चा करेगी। तीन बजे से चार बजे के बीच समिति राज्य के प्रबुद्धजनों, संभ्रांत लोगों से मिलेगी और उनका पक्ष जानेगी।

भाजपा ने प्रतिनिधि तय किए
भाजपा की ओर से अनिल गोयल, रमेश गढि़या, आदित्य चौहान और राजेश कुमार संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष पार्टी का पक्ष रखेंगे। पार्टी ने इन चार नेताओं को यह जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed