{"_id":"69aec2bbc7f5cb89e1028384","slug":"opposition-protests-before-assembly-session-begins-picketing-at-main-gate-dehradun-news-c-5-drn1043-917126-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन, मुख्यद्वार पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष का प्रदर्शन, मुख्यद्वार पर दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल के अभिभाषण के दिन बजट पेश किए जाने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विधानसभा के मुख्य द्वारा पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दिन बजट पेश किए जाने को कार्यसंचालन नियमावली की अनदेखी बताया और विधानसभा सत्र के लिए समय बढ़ाने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्यपाल के अभिभाषण के दिन बजट पेश किया जा रहा है। पहले राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाती, इसके बाद बजट पेश किया जाता। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने कहा, सरकार बजट सत्र से भागना चाहती है, सदन की कार्यवाही कार्यसंचालन नियमावली से संचालित होती है। जिसे धता बताने का काम किया गया है। सरकार का प्रयास है जल्द से जल्द गैरसैंण से भागे, लेकिन जितने दिन भी सदन चलेगा, हम सरकार को प्रश्नकाल और कार्यस्थगन के माध्यम से घेरने का काम करेंगे। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ा गई हैं, इलाज के लिए लोगों को हल्द्वानी और देहरादून के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। धरना देने वालों में विधायक हरीश धामी, ममता राकेश, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह नेगी, विरेंद्र जाती, आदेश चौहान, मयूख मेहर, मदन बिष्ट, लखपत बुटोला आदि शामिल रहे।
Trending Videos