सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayati Raj Act will be amended ADO Panchayat will be the secretary instead of BDO Uttarakhand News

Uttarakhand: पंचायतीराज एक्ट में होगा संसोधन, बीडीओ की जगह एडीओ पंचायत होंगे सचिव, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचायतीराज एक्ट में संसोधन की तैयारी की जा रही है।  बीडीओ की जगह एडीओ पंचायत सचिव होंगे। विभागीय मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक कैबिनेट में यह प्रस्ताव आएगा।

Panchayati Raj Act will be amended ADO Panchayat will be the secretary instead of BDO Uttarakhand News
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायतों को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव प्रस्तावित है। सरकार पंचायत राज एक्ट 2016 में संशोधन की तैयारी कर रही है, जिसके तहत अब क्षेत्र पंचायतों में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की जगह सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाया जाएगा।



इस संबंध में जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य क्षेत्र पंचायतों को अधिक मजबूत बनाना और पंचायतों को मिलने वाली धनराशि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। अभी उत्तराखंड में खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाया गया है जबकि अधिकतर राज्यों में यह जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत कार्यों की निगरानी बेहतर होगी
वर्तमान व्यवस्था में खंड विकास अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी हैं, जिनके पास कई प्रशासनिक व विकास संबंधी कार्यों का अतिरिक्त दबाव रहता है। इस कारण पंचायतों के कार्यों पर उनका ध्यान नहीं रहता या फिर वह रुचि नहीं लेते।
विज्ञापन
Trending Videos


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यदि एडीओ पंचायत को क्षेत्र पंचायत सचिव की जिम्मेदारी दी जाती है तो पंचायत कार्यों की निगरानी बेहतर होगी, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और स्थानीय स्तर पर जवाबदेही भी बढ़ेगी। यह बदलाव पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश में 88 एडीओ पंचायत और 1078 वीडीओ हैं कार्यरत

राज्य के 95 विकासखंड़ों में इतने ही खंड विकास अधिकारी हैं, जो पंचायतों के सचिव हैं। जबकि क्षेत्र पंचायतों में 95 सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद सृजित हैं। जिनमें 88 सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यरत हैं। जिनके सात पद खाली हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1175 में से 1078 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्यरत हैं। जिनके 97 पद खाली हैं।

ये भी पढ़ें...Kotdwar: फरसूला गांव के पास भड़की वनाग्नि पर 12 घंटे बाद पाया जा सका काबू, टिहरी में भी सुलगते रहे जंगल

उत्तराखंड को छोड़कर अधिकतर राज्यों में एडीओ पंचायत क्षेत्र पंचायत के सचिव हैं, जनप्रतिनिधियों की ओर से मांग की गई थी कि राज्य में भी एडीओ पंचायत को पंचायतों का सचिव बनाया जाए। इसके लिए सरकार कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। -मदन कौशिक, सचिव पंचायतीराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed