सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri News bear attacked a woman in Khanduli village refer to higher medical center via air ambulance

Pauri News: खंडुली गांव में भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला ज्योति देवी पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

Pauri News bear attacked a woman in Khanduli village refer to higher medical center via air ambulance
भालू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पौड़ी में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में भालू ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। महिला ज्योति देवी, पत्नी जगदीश जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: मां के हाथ से पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया गुलदार, खोजबीन में जुटे परिजन

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया। इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संपर्क किया गया। जिसके बाद महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed