सब्सक्राइब करें

गुंजन हत्याकांड: 'तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती'; आकाश ने दी थी धमकी, फिर छीन ली जिंदगी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Feb 2026 04:00 AM IST
सार

आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। फिर गुंजन की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market
देहरादून में हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती... फिल्म में यह डायलॉग बेशक मनोरंजन के लिए था लेकिन आकाश ने इसी तरह फिल्मी स्टाइल में गुंजन को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस को दी तहरीर में गुंजन के भाई अंश श्रीवास्तव ने इसका जिक्र किया है। पुलिस ने आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



मृतका गुंजन श्रीवास्तव के भाई अंश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन मच्छी बाजार की एक दुकान में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थी। वहीं पर आरोपी आकाश उर्फ गोलू की दुकान थी।

Dehradun:  दिनदहाड़े निर्मम हत्या से दहल गया दून, परिजनों की शिकायत पुलिस सुन लेती त यूं खामोश न होती गुंजन

Trending Videos
Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market
देहरादून में हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए गुंजन से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर विवाह का दबाव बनाने लगा। गुंजन मना करती थी तो वह उसे धमकी देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market
देहरादून में हत्याकांड का अरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुंजन को उसकी हकीकत पता चल गई थी कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर उसने साफ इन्कार कर दिया मगर आकाश बाज नहीं आया। वह लगातार उसे धमकियां देता रहा। उसने गुंजन से कहा था कि तू अगर मुझसे शादी नहीं करेगी तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।

Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market
देहरादून में हत्याकांड के बाद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। गुंजन ने यह बात अपने घरवालों को बताया तो उन्होंने आकाश को समझाने की कोशिश की। आकाश शराब के नशे में बार-बार गुंजन को फोन कर धमकाता था।

विज्ञापन
Dehradun Gunjan murder case Akash had threatened her Brutally Killed her in Open Market
देहरादून में हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस को शिकायत भी की थी। बता दें कि आकाश ने मच्छी बाजार के पास सोमवार सुबह 10 बजे 23 वर्षीय गुंजन की चापड़ से गर्दन पर वार कर बीच बाजार में हत्या कर दी थी। पुलिस ने आकाश को थोड़ी देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed