सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC released calendar for six recruitment exams Uttarakhand PCS main exam will be held from 27 April

UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर, 27 अप्रैल से उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।

UKPSC released calendar for six recruitment exams Uttarakhand PCS main exam will be held from 27 April
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल के बीच किया जाएगा। आयोग ने छह परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।

Trending Videos


आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक विभाग की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच, पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल, माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भौतिक शास्त्र की परीक्षा नो मई, नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा 10 मई को होगी। इसी प्रकार, हिंदी की परीक्षा 30 मई और इतिहास की मुख्य परीक्षा 31 मई को होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें परिवर्तन संभव है।

उत्तराखंड: सीएम ने की समीक्षा बैठक, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के लिए विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी

डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक की 12 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित रखा गया है। समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की कंप्यूटर परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। प्रवक्ता भर्ती के बाकी विषयों की परीक्षा की तिथियां भी जल्द ही जारी होंगी। पीसएीस 2024 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed