सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress exposed as CBI investigation begins in Ankita case: BJP

अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच शुरू होने से कांग्रेस हुई बेनकाब : भाजपा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Congress exposed as CBI investigation begins in Ankita case: BJP
विज्ञापन
-मुद्दों की तलाश में दुष्प्रचार को हथियार बनाने वाली कांग्रेस को संयम की जरूरत
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीबीआई जांच के निर्णय पर सवाल उठाने और भ्रम फैलाने वाली कांग्रेस जांच शुरू होने के बाद बेनकाब हो गई है। जनता उसके चरित्र को बखूबी पहचान गई है।
भट्ट ने कहा कि अब कांग्रेस को जवाब देना चाहिए क्योंकि वह सीएम की संस्तुति के बाद अक्सर यह कहती रही कि जांच का ब्योरा पब्लिक डोमेन में नहीं है और सरकार ने मामले को शांत करने के लिए ही ऐसा किया। अब जांच शुरू हो गई है तो कांग्रेस ने चुप्पी साध ली है, लेकिन उसकी हकीकत जनता के बीच सार्वजनिक हो गई है। कांग्रेस का उद्देश्य अंकिता को न्याय दिलाना नहीं बल्कि इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर अवसर तलाशना है। भाजपा ने देवभूमि की इस बेटी को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एसआईटी की जांच के बाद आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई। आरोपी जमानत नहीं ले पाए। विवेचना के दौरान भी कांग्रेस जांच को लेकर सवाल उठाती रही और निर्णय सबने देखा। जांच एजेंसियों ने कड़ी मेहनत से आरोपियों को सजा तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि अब तक हर मामले में कांग्रेस बेनकाब हुई। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच शुरू होने से पहले कांग्रेस इसी तरह दुष्प्रचार करती रही। रूद्रपुर में विधायक पुत्र का प्रकरण हाल ही में सामने आया और कांग्रेस कानून व्यवस्था पर हो हल्ला मचा रही थी। तब भी कांग्रेस बेनकाब हुई। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और उसके द्वारा किसी भी प्रोपेगेंडा में अब उसे भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed