सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cm Told nodal officers will be appointed in department for implementation investment proposals

उत्तराखंड: सीएम ने की समीक्षा बैठक, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग के लिए विभागों में नामित होंगे नोडल अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू निवेश प्रस्तावों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

Uttarakhand cm Told nodal officers will be appointed in department for implementation investment proposals
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, वैश्विक निवेशक सम्मेलन में एमओयू किए गए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। जो ग्राउंडिंग की नियमित रूप से निगरानी करेंगे। सीएम ने अधिकारियों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

Trending Videos


सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू निवेश प्रस्तावों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का शीघ्र निपटारा किया जाए। यदि किसी नीति में संशोधन, सरलीकरण या शिथिलीकरण की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र पैरवी करें। उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद व संपर्क बढ़ाया जाए। राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण, सरलीकरण प्रक्रिया के साथ उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आध्यमिक जोन, आयुर्वेद एम्स व भराड़ीसैंण में मंदिर निर्माण को प्राथमिकता में लेने को कहा है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह से अनावश्यक देरी न की जाए।  

Uttarakhand: मदरसा बोर्ड होगा खत्म, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन

अब तक 1.07 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग
दिसंबर 2023 में हुए वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 3.57 लाख करोड़ रुपये के 1779 प्रस्तावों पर एमओयू किए गए। इसमें अब तक 1.07 करोड़ रुपये के एमओयू की ग्राउंडिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के औद्योगिक एवं आर्थिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस सकारात्मक परिणाम को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ राज्य हित में लिया जाना चाहिए।

पर्यटन, उद्योग व निवेश के नए अवसरों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि आतिथ्य क्षेत्र में में होटल निर्माण की व्यापक संभावनाएं है। पिथौरागढ़, कैंची धाम समेत अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग ने अवगत कराया कि विशेष पर्यटन क्षेत्र के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया आधारित फोकस पॉलिसी तैयार की जा रही है।

संस्कृति, अध्यात्म और संतुलित विकास को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और प्राचीन गौरवशाली विरासत का केंद्र बिंदु है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए आवश्यक होमवर्क करने, हिंदू स्टडीज सेंटर एवं प्राच्य शोध केंद्र स्थापित करने पर काम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed