सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rudraprayag News leopard snatched a five-year-old child from his mother arms and killed him

Rudraprayag: मां के हाथ से पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया गुलदार, खोजबीन में जुटे परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Rudraprayag News: बच्चा मां के साथ घर के आंगन में था। अचानक गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मार कर बच्चे को खींचा और जंगल की ओर भाग गया।

Rudraprayag News leopard snatched a five-year-old child from his mother arms and killed him
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रुद्रप्रयाग जनपद के न्याय पंचायत सारी अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को दर्दनाक घटना सामने आई है। पांच साल के बच्चे को गुलदार उसकी मां के हाथ से खींचकर ले गया। इसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, बच्चे की तलाश जारी है। 

Trending Videos


ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि पांच बजे करीब पांच वर्षीय दक्ष पुत्र हेमंत सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। अचानक गुलदार ने मां के हाथ से झपटा मार कर बच्चे को खींचा और जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chamoli: ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक

घटना के बाद से ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि जंगली जानवर और मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है और ग्रामीण प्रशासन से मदद की आस लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed