{"_id":"698206e8846f6aab91073e26","slug":"the-government-will-bring-the-chief-ministers-child-support-scheme-for-children-rekha-dehradun-news-c-5-drn1043-893415-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना लाएगी सरकार : रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना लाएगी सरकार : रेखा
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री ने की विभाग की भावी योजनाओं की तैयारी की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय मेें विभाग की भावी योजनाओं की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा, केंद्र की स्पॉन्सरशिप योजना में जितने लाभार्थियों को शामिल किया गया है, राज्य में जरूरतमंदों की संख्या उससे ज्यादा है। सरकार छूटे पात्र बच्चों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री सानिध्य योजना लाएगी।
बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखरेख के लिए जो योजना शुरू की जा रही है, उसमें यह भी सुनिश्चित किया जाए कि 18 वर्ष पूरे करने के बाद बच्चों का समायोजन कहां किया जाएगा। साथ ही इन बच्चों को जरूरत पड़ने पर मेडिकल सहायता कैसे मिलेगी इसकी भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा, केंद्र की स्पॉन्सर योजना में राज्य ने 4900 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया था। अभी तक कुल 1631 लाभार्थियों का बजट केंद्र से प्राप्त हुआ है, बाकी बजट के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों से बात करें और बजट की व्यवस्था की जाए। बैठक में मंत्री ने आलंबन गांव योजना के लिए विकास नगर में उपलब्ध जमीन से संबंधित औपचारिकताएं इसी महीने पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का ड्राफ्ट तैयार करके जल्द से जल्द कैबिनेट में रखा जाए। बैठक में सभी जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारी, वीडियो वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos