सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockout at NIEPVD for pension for the second day

Dehradun News: पेंशन के लिए दूसरे दिन भी एनआईईपीवीडी में तालाबंदी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Lockout at NIEPVD for pension for the second day
विज्ञापन
- सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, वार्ता विफल
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) से जुड़े पेंशनरों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते संस्थान में मंगलवार को भी कामकाज और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित रही। उधर ऑनलाइन माध्यम से प्रदर्शनकारियों व उच्च अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही। सुबह साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान कर्मचारी संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी संस्थान के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेंशन रुकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यहीं आजीविका का एकमात्र सहारा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पेंशन का भुगताना नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बताया कि संस्थान के निदेशक व उच्च अधिकारियों से ऑनलाइन वार्ता हुई लेकिन बात नहीं बनी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदर्शनकारियों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में स्थायी निदेशक न होने से अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed