सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Accident Due to bus driver negligence three children lost their mother Gopeshwar Chamoli News

Chamoli: बस चालक की लापरवाही से तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया, परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

संवाद न्यूज एजेंसी,गोपेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Feb 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

ओवरटेक करने में स्कूल बस चालक ने स्कूटी को चपेट में लिया। जिससे स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। महिला को गंभीर अवस्था में स्कूल बस से ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Accident Due to bus driver negligence three children lost their mother Gopeshwar Chamoli News
बस चालक की लापरवाही से महिला की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

गोपेश्वर के पास पोखरी बैंड में हुई दुर्घटना से एक भरे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बस चालक आलम सिंह की लापरवाही से तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। गोपेश्वर थाने में पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ स्कूल प्रबंधन का समझौता हुआ जिसमें विद्यालय तीनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा।

Trending Videos

मंगलवार दोपहर दो बजे कोठियालसैंण निवासी मंजू देवी को क्राइस्ट एकेडमी की बस ने कुचल दिया। वह अपने काम से गोपेश्वर की तरफ आ रही थी। बस चालक विद्यालय की छुट्टी होने पर बच्चों को लेकर गोपेश्वर की तरफ जा रहा था। पोखरी बैंड के पास चालक ने आगे चल रही मंजू की स्कूटी को ओवरटेक करने में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ी प्रिया 11 साल, कनक नौ साल और सबसे छोटा बेटा आर्यन पांच साल का है। दुर्घटना से आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोग गोपेश्वर थाने पहुंचे। विद्यालय के मैनेजर को भी थाने बुलाया गया।

काफी देर तक चली वार्ता के बाद तय हुआ कि विद्यालय तीनों बच्चों को 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई करवाएगा। इस दौरान ईराणी के पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, सभासद सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, योगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान ढहा पुश्ता, मची चीख पुकार, यह कमी बनी दुर्घटना की वजह

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गोपेश्वर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि परिजनों व विद्यालय प्रबंधन के बीच समझौता हुआ है, जिसमें विद्यालय तीनों बच्चों को 12वीं तक पढ़ाएगा। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है, चालक भी हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed