{"_id":"69831f5d7b62fb5b390d61a5","slug":"the-camp-ended-early-and-many-people-were-not-tested-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-121081-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जल्द समाप्त हुआ शिविर, कई लोगों की नहीं हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जल्द समाप्त हुआ शिविर, कई लोगों की नहीं हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 04 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
देवाल/थराली। थराली में विवेकानंद नेत्रालय की ओर से 62 लोगों की आंखों की जांच हुई जिसमें से 15 लोगों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। हालांकि इस दौरान कई लोग शिविर में पहुंचे लेकिन शिविर जल्द समाप्त होने के कारण उनकी आंखों की जांच नहीं हो पाई। गांव के मोहन सिंह गुसाईं, लोल्टी के प्रताप सिंह, वाण के काम सिंह और तलवाड़ी की भावना देवी ने कहा कि शिविर जल्द समाप्त होने के कारण उनकी आंखों की जांच नहीं हो पाई। वहीं स्वास्थ्य केंद्र देवाल में हंस फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 98 लोगों की आंखों की जांच की गई। फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर दीपक गुसाईं ने बताया कि शिविर में चयनित 27 लोगों को सात फरवरी को ऑपरेशन के लिए अपने वाहन से सतपुली ले जाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी को देवाल पहुंचाया जाएगा। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवा व चश्मे दिए गए। संवाद
Trending Videos