सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Road cutting was done but asphalt was not laid

Chamoli News: सड़क कटिंग तो हुई डामर नहीं बिछाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Feb 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
Road cutting was done but asphalt was not laid
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ज्योतिर्मठ। वृद्ध बदरी मंदिर को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली सड़क बजट के अभाव में अधूरी पड़ी है। सड़क कटिंग तो कर दी गई लेकिन डामरीकरण, सुरक्षा दीवार व पार्किंग का कार्य नहीं हो पाया।



पंच बदरी में से एक वृद्ध बदरी को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने के लिए वर्ष 2023 में जिला योजना 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। करीब 350 मीटर लंबी इस सड़क पर लोनिवि ने सड़क कटिंग कर दी। बजट की कमी के कारण न तो सड़क का डामरीकरण किया गया न ही सुरक्षा दीवार और पार्किंग बनाई गई। मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी का कहना है कि यहां दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न जगहों से श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन अधूरी सड़क के कारण उन्हें खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।वहीं लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता प्रेम पंत ने बताया कि सड़क कटिंग की गई है। शेष कार्यों के लिए करीब 30 लाख रुपये की जरूरत है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed