सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   presidents rule revoked in manipur home ministry issues notification

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; युमनाम खेमचंद आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 04 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की है।

presidents rule revoked in manipur home ministry issues notification
युमनाम खेमचंद सिंह - फोटो : Facebook/YumnamKhemchand
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Manipur President Rule Revoke: केंद्र सरकार ने बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया, जिससे युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। खेमचंद सिंह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित होगा। उन्होंने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
Trending Videos


केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में उक्त अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी, 2025 को मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से निरस्त करती हूं।

यह भी पढ़ें: Who is Yumnam Khemchand Singh: युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के नए सीएम, कुकी नेता नेमचा बनेंगी डिप्टी सीएम

युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया था। अब वे राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालेंगे। 
 

क्यों लगाया गया था राष्ट्रपति शासन
पिछले साल 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। यह फैसला तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद लिया गया था। उस समय राज्य लंबे समय से जातीय हिंसा और संवैधानिक संकट से गुजर रहा था, जिसके चलते केंद्र सरकार को यह कदम उठाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं युमनाम खेमचंद: RSS के करीबी, अब बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री; 2022 में भी थी इनके सीएम बनने की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed