सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pensioners Demand Resolution of Grievances

Dehradun News: पेंशनरों ने शिकायतों के निस्तारण की मांग की

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Pensioners Demand Resolution of Grievances
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में निदेशक पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग अमित शर्मा ने पेंशनरों के साथ बैठक की। बैठक में पेंशनभोगियों के सशक्तीकरण के लिए भविष्य पोर्टल के उपयोग, पेंशन प्रपत्रों के सरलीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सभी पेंशनभोगियों को उनके पदानुसार केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में समान वार्ड सुविधा, गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार व श्रीनगर में सीजीएचएस सेवाओं के विस्तार और केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) में शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की मांग उठाई।
Trending Videos

बैठक में अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, संरक्षक तिलक राज शर्मा, संयोजक डॉ. स्वामी चंद्र, उपाध्यक्ष एचएस काला, महासचिव रवीन्द्र दत्त सेमवाल, संयुक्त सचिव पीके सिंह, वित्त सचिव एके उनियाल, सह वित्त सचिव एके बहुखंडी, संगठन सचिव श्रीकांत विमल, प्रचार सचिव आरपी शास्त्री व लेखा परीक्षक आरपी उनियाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। निदेशक शर्मा ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed