फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Phanindranath Sharma Appointed BJP State General Secretary Organization in Uttarakhand Politics News

उत्तराखंड: फणीन्द्रनाथ शर्मा भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री, अजय कुमार के जाने के बाद से खाली थी कुर्सी

Thu, 24 Sep 2026 03:26 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 24 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

उत्तराखंड भाजपा को नया संगठन महामंत्री मिला है। अब यह जिम्मेदारी फणीन्द्रनाथ शर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Phanindranath Sharma Appointed BJP State General Secretary Organization in Uttarakhand Politics News
फणीन्द्रनाथ शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

फणीन्द्रनाथ शर्मा प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन बने हैं। अजय कुमार के जाने के बाद से यह कुर्सी खाली थी। संगठन के स्तर पर फणीन्द्रनाथ शर्मा एक मंझे हुए नेता माने जाते हैं। पार्टी ने साल 2023 में बड़े बदलाव के तहत उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, जबकि वहां के संगठन महामंत्री जी.आर. रविंद्र राजू को असम-त्रिपुरा का जिम्मा सौंपा गया था।

विज्ञापन


इससे पहले शर्मा खुद असम और त्रिपुरा में बतौर संगठन महामंत्री काम कर चुके थे। अब उनके कंधों पर उत्तराखंड की जिम्मेदारी है, जहां उन्हें न केवल संगठन की बारीकियों को समझना होगा, बल्कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों के अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक मिजाज के हिसाब से रणनीति भी तय करनी होगी।
विज्ञापन


फणीन्द्रनाथ शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ एवं अनुभवी संगठनात्मक नेता हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा संगठन शिल्प और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में कुशल माने जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड भाजपा:  दुष्यंत गौतम पर लगे दाग पीछा करते रहे, चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने किया हटाने का फैसला

वे भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न राज्यों के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने हरियाणा भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व संभाला, जहाँ चुनावी रणनीतियों और सदस्यता अभियानों को गति दी। संगठन और संघ के बीच समन्वय स्थापित करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को सक्रिय रखने में उनकी मुख्य भूमिका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed