फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Relief Scheme: Only seven injured persons in Uttarakhand have benefited read All Updates

Uttarakhand News: पीएम राहत योजना: राज्य में अभी तक सड़क हादसों में घायल केवल सात लोग लाभान्वित

Mon, 27 Jul 2026 09:45 AM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Jul 2026 09:45 AM IST
सार

पीएम राहत योजना के तहत राज्य में अभी तक सड़क हादसों में घायल केवल सात लोग लाभान्वित हुए हैं। योजना फरवरी में लागू हुई थी। 17 के इलाज के लिए प्रक्रिया हो सकी।

विज्ञापन
PM Relief Scheme: Only seven injured persons in Uttarakhand have benefited read All Updates
प्रदीप बत्रा, परिवहन मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

उत्तराखंड में अभी तक सड़क हादसों में घायल केवल सात लोगों को पीएम राहत योजना का लाभ मिल सका है, जबकि इसी वर्ष मार्च से जून में सड़क हादसों में 406 घायल हुए हैं। इसी वर्ष फरवरी में पीएम राहत योजना शुरू हुई थी। इसके तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होता है, तो उसका आयुष्मान जैसी योजनाओं से जुड़े नामित अस्पताल में सात दिन तक डेढ़ लाख तक का इलाज निशुल्क किया जाएगा।

विज्ञापन


अगर अस्पताल नामित नहीं है तो घायल व्यक्ति को भर्ती कराया जाता है तो वह 48 घंटे तक उसको स्टेबल कर योजना से जुड़े नामित अस्पताल में शिफ्ट करेगा। पुलिस भी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तस्दीक करेगी। इस सबके लिए एक प्रक्रिया बनाई गई है।
विज्ञापन


वहीं, परिवहन विभाग के अनुसार उत्तराखंड में इस वर्ष मार्च से जून के बीच 514 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, इनमें 406 लोग घायल हुए, जबकि 281 लोगों की मृत्यु हुई। पर पीएम राहत योजना के तहत केवल 17 लोगों की प्रक्रिया हुई। इनमें से पुलिस ने सात घायलों के मामलों में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया, जिससे कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई। तीन लोग घायल श्रेणी में शामिल ही नहीं हो पाए, शेष सात घायलों का ऊधम सिंह नगर, देहरादून और चमोली जिले के अस्पतालों में योजना के तहत इलाज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जलवायु परिवर्तन की मार से कराह रहा हिमालय, सूख रहे जलस्रोत, बढ़ रहा पलायन, रिपोर्ट चिंताजनक

जल्द ही पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पीएम राहत योजना पर भी चर्चा होगी। इस योजना के तहत अधिक से अधिक घायलों का इलाज हो सके, इसको सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा। - प्रदीप बत्रा, परिवहन मंत्री



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed