फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Arrest Smack Smuggler in Vikasnagar Drugs Worth 26 Lakh Recovered Dehradun Uttarakhand news

Vikasnagar: पुलिस की कार्रवाई, छात्रों को स्मैक बेचने वाला आरोपी तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख रुपये की बरामद

Thu, 23 Jul 2026 12:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

देहरादून जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में युवाओं, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को नशे का सामान बेचता था। उसके पास से बरामद स्मैक की कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विस्तार

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर 22 जुलाई 2026 को गैस गोदाम क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ, मिर्जापुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र 24 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक कैराना, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से खरीदकर लाता था और विकासनगर-डाकपत्थर क्षेत्र में आने वाले पहाड़ी युवाओं, ड्राइवरों और कॉलेज छात्रों को बेचता था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  क्लर्क, सफाई निरीक्षक, कर कर्मचारियों को बना दिया निकायों में अधिशासी अधिकारी, आदेशों से मची हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed