{"_id":"69cd164de2d49808da0068d6","slug":"preparations-for-the-char-dham-yatra-in-the-final-phase-hemant-dwivedi-dehradun-news-c-5-drn1043-935641-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां : हेमंत द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां : हेमंत द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की बारहमासी पर्यटन की पहल को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश में यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग व मंदिर समिति व्यापक स्तर पर काम कर रहे हैं।
द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं में भी यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक यात्रा के लिए 10 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऑल सीजन टूरिस्ट डेस्टिनेशन यानी बारहमासी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल को सराहा। इससे राज्य में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा, सरकार का उद्देश्य केवल चारधाम यात्रा तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। इसके लिए बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क सुधार, डिजिटल सुविधाओं और पर्यटक सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व पंजीकरण अवश्य कराएं और सरकार व प्रशासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।
Trending Videos