{"_id":"69cfb58aa839473d2e07fb5b","slug":"seven-foot-long-copperhead-snake-spotted-along-the-banks-of-the-ganges-rishikesh-news-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गंगा किनारे निकला सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप, आरती स्थल पर दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गंगा किनारे निकला सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप, आरती स्थल पर दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
गंगा किनारे सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप निकले से लोग दहशत में आ गए। वन विभाग की टीम ने सांप का रेस्क्यू किया।
सांप पकड़ती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
गंगा किनारे एक आरती स्थल पर उस वक्त हलचल मच गई, जब वहां करीब सात फीट लंबा कॉपरहेड सांप निकल आया। आरती स्थल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक सांप दिखने से लोग दहशत में आ गए, वहीं कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया। रेंजर जीएस धमन्दा ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का सांप है, जिसे स्थानीय तौर पर “वन सुंदरी” कहा जाता है। इसकी लंबाई करीब सात फीट है और यह आमतौर पर जंगलों में पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: भागते-भागते युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, एक तरफा प्यार की सनक में उठाया आत्मघाती कदम
उन्होंने बताया कि यह दूर से देखने मे कोबरा जैसे लगता है, इसका फन चपटा होता है। यह कम जहरीला होता है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।