सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GST: 5.59% Increase in Tax Collection

जीएसटी : कर संग्रहण में 5.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी -

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
GST: 5.59% Increase in Tax Collection
विज्ञापन
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9841 करोड़ का मिला राजस्व
Trending Videos

- इस साल 12 हजार करोड़ का राजस्व का रखा लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में 5.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सरकार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9841 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस साल सरकार ने कर संग्रहण बढ़ा कर 12 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है।
सितंबर 2025 में विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम होने के बावजूद उत्तराखंड में कर संग्रहण बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसजीएसटी से कुल 9841 करोड़ की राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 9320 करोड़ का राजस्व मिला था। सरकार ने इस साल कर संग्रहण बढ़ा कर 12 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है। हालांकि शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना राज्य कर विभाग के लिए आसान नहीं है। सरकार व विभाग की रणनीति जीएसटी चोरी रोकने पर है। इससे कर संग्रहण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह ने बताया कि बीते साल की तुलना में जीएसटी संग्रहण से राजस्व बढ़ा है। हालांकि सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में कमी से प्रति माह के कर संग्रहण पर असर पड़ा है। इसके बावजूद उत्तराखंड का सालाना राजस्व संग्रहण बेहतर रहा। सरकार ने इस साल जो लक्ष्य रखा है, उसे प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed