{"_id":"69cfbf67fe99cb2f8d093bbf","slug":"cooperative-banks-npas-decline-dividends-rise-dehradun-news-c-5-drn1043-937185-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सहकारी बैंकों का एनपीए घटा, लाभांश में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सहकारी बैंकों का एनपीए घटा, लाभांश में बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य व जिला सहकारी बैंकों की 290 शाखाओं ने कमाया 269.72 करोड़ का मुनाफा
- कुशल वित्तीय प्रबंधन से 39.88 करोड़ कम हुआ एनपीए
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य व जिला सहकारी बैंकों की 290 शाखाओं ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 269.72 करोड़ का लाभ अर्जित किया। इसके अलावा सख्त वित्तीय अनुशासन से 39.88 करोड़ का एनपीए कम किया, जो विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में छह फीसदी की कमी है।
सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों के चलते प्रदेश में सहकारी बैंकों का वित्तीय प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दस जिलों के जिला सहकारी बैंकों व राज्य सहकारी बैंकों की 290 शाखाएं लाभ की स्थिति में पहुंच गई है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष यह संख्या 280 थी। इस अवधि में सहकारी बैंकों ने 269.72 करोड़ का लाभ अर्जित कर 150.82 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 28.96 करोड़ अधिक है।
सहकारी बैंकों की बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता, ऋण वितरण में सुधार व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। एनपीए की समयबद्ध वसूली के परिणामस्वरूप बैंकों की वित्तीय स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है साथ ही एनपीए में भी उल्लेखनीय कमी आई है। विगत वर्ष बैंकों का सकल एनपीए जहां 690.11 करोड़ था, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह कम होकर 650.23 करोड़ रहा गया है। बीते वर्ष के मुकाबले 6.22 फीसदी सकल एनपीए में कमी दर्ज की गई है। बैंकों का शुद्ध एनपीए बीते वर्ष 183.87 करोड़ था, वह घटकर अब 173.65 करोड़ रह गया है।
.....
लाभ की स्थिति में 290 बैंक शाखाएं
सहकारी बैकों में बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 290 बैंक शाखाएं लाभ की स्थिति में आ गई है। देहरादून की 21, कोटद्वार की 29, चमोली की 30, उत्तरकाशी की 17, हरिद्वार की 22, ऊधमसिंह नगर की 32, नैनीताल की 36, टिहरी की 37, पिथौरागढ़ की 26 व अल्मोड़ा की 28 बैंक शाखाओं समेत राज्य सहकारी बैंक की 12 शाखाएं शामिल है। प्रदेश की 41 सहकारी बैंक शाखाएं घाटे में रही।
....
मजबूत वित्तीय प्रबंधन से सहकारी बैंकों ने कमाया मुनाफा
वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य व जिला सहकारी बैंकों ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन कर अच्छा 269.28 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। देहरादून जिले में जिला सहकारी बैंकों ने 29.11 करोड़ का सकल लाभ उठाया। इसी प्रकार कोटद्वार में 30 करोड़, चमोली में 31.79, उत्तरकाशी में 25.12, हरिद्वार में 9.32, ऊधमसिंह नगर में 25.24, नैनीताल में 22.65, टिहरी में 31.12, पिथौरागढ़ में 21.65 व अल्मोड़ा में 16.91 करोड़, राज्य सहकारी बैंकों ने 26.37 करोड़ का सकल लाभ अर्जित किया।
Trending Videos