{"_id":"69cfbc0d69bc53fd710188f6","slug":"yogendra-rawat-appointed-ig-kumbh-and-shweta-choubey-appointed-ssp-tehri-uttarakhand-news-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: योगेंद्र रावत IG कुंभ और श्वेता चौबे एसएसपी टिहरी नियुक्त, ये संभालेंगी आईआरबी द्वितीय का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: योगेंद्र रावत IG कुंभ और श्वेता चौबे एसएसपी टिहरी नियुक्त, ये संभालेंगी आईआरबी द्वितीय का चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 03 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
योगेंद्र रावत आईजी कुंभ और श्वेता चौबे एसएसपी टिहरी बनाईं गया। आयुष अग्रवाल को एसएसपी कुंभ बनाया गया। वहीं विशाखा अशोक भदाने को आईआरबी द्वितीय का चार्ज दिया गया।
श्वेता चौबे
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
शासन ने शुक्रवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अगले वर्ष होने वाले कुंभ के लिए पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कुंभ बनाया गया है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Haridwar: भागते-भागते युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, एक तरफा प्यार की सनक में उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ एसएसपी की जिम्मेदारी के लिए आयुष अग्रवाल को चुना गया है। अग्रवाल अब तक टिहरी पुलिस कप्तान थे। जबकि, आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी संभाल रहीं श्वेता चौबे को अब टिहरी गढ़वाल का एसएसपी बनाया गया है। आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी अब एसपी विशाखा अशोक भदाने को दी गई है। भदाने पुलिस मुख्यालय में एसपी ट्रेनिंग के साथ साथ अन्य जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।