{"_id":"69cc3aee38b73c942405f426","slug":"prince-will-play-for-uttarakhand-at-the-national-level-dehradun-news-c-5-1-drn1031-935563-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए खेलेंगे प्रिंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए खेलेंगे प्रिंस
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली सातवीं जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में देहरादून के प्रिंस चंद उत्तराखंड के लिए अपना दम दिखाएंगे। बालक-बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रिंस उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के युवा मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे।
प्रिंस सोशल बलूनी बॉक्सिंग एकेडमी में मुक्केबाजी के गुरुमंत्र सीखते हैं। बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी ने बताया प्रिंस का चयन 80 प्लस भार वर्ग के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता चार से 11 अप्रैल तक नागपुर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन ट्रायल ऊधमसिंह नगर में आयोजित हुआ था। प्रिंस चंद की इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
Trending Videos