{"_id":"6a2ff9fc394d834c580866eb","slug":"protest-held-against-irregularities-in-co-operative-bank-recruitment-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-132960-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासनगर। को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती कथित धांधली के विरोध में जनसंघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच कराए जाने और सहकारिता मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसील प्रशासन को प्रेषित किया।
जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया वर्ष 2022 में हुई सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी (सहयोगी/गार्ड) भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं, भाई-भतीजावाद और आर्थिक भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने कहा तत्कालीन सचिव डॉ. वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने भी भर्ती में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए इसे निरस्त करने की सिफारिश की थी। उन्होंने दावा किया भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के बैंक खातों से 10 से 15 लाख रुपये तक के लेनदेन हुए जिनकी जांच बैंक खातों के माध्यम से की जा सकती है। मोर्चा ने राज्यपाल से मांग करते हुए भर्ती प्रक्रिया के दौरान बैंक खातों के माध्यम से हुए कथित करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया। प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, केसी चंदेल, राम सिंह तोमर, हाजी असद, प्रवीण शर्मा, अमित जैन, संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
-- -- -
जावेद