{"_id":"6a25da9c820a12b6ca083a99","slug":"pta-teachers-march-to-cms-residence-clash-with-police-dehradun-news-c-5-hld1006-990151-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीटीए शिक्षकों का सीएम आवास\nकूच, पुलिस के साथ नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीटीए शिक्षकों का सीएम आवास कूच, पुलिस के साथ नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
- मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। अशासकीय माध्यमिक मानदेय से वंचित पीटीए. शिक्षक संघ के बैनर तले मानदेय देने की मांग को लेकर गांधी पार्क से सीएम आवास तक रैली निकालने जा रहे शिक्षकों को पुलिस ने गांधी पार्क पर ही रोक दिया। प्रशासन ने रैली निकालने की अनुमति नहीं दी। काफी देर शिक्षकों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। बाद में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि अगर मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
पीटीए शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के मानदेय से वंचित करीब 202 पीटीए शिक्षक विगत कई वर्षों से विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं पर उनको सरकारी व्यवस्था के तहत मानदेय देने की व्यवस्था नहीं है। कई शिक्षक 10 साल से सेवा दे रहे हैं। विद्यालयों के माध्यम से ही दो से चार हजार की राशि मिलती है, यह बहुत कम है। सरकारी व्यवस्था के तहत मानदेय दिया जाना चाहिए। मांगों को लेकर कई बार आश्वासन मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले साल भी मांगों को लेकर धरना दिया गया था। कहा कि एक सप्ताह में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता या कार्यवाही नहीं होती है तो प्रदेशभर के सभी मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक अगले सप्ताह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष उपेंद्र बहुगुणा, महामंत्री कल्पना सेमवाल, कोषाध्यक्ष पूनम नेगी, मोहिता सेमवाल, अभिषेक मिश्रा, शुभम भट्ट, हेम तिवारी, चंद्रेश कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
-- -- -- -
ये हैं प्रमुख मांगें
- पीटीए शिक्षकों की कटऑफ तिथि 30 जून 2016 से संशोधित कर 30 जून 2025 की जाए।
- सभी पात्र पीटीए शिक्षकों को राजकीय मानदेय प्रदान किया जाए।
- शासन में लंबित प्रकरण को शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत कर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संघ का सचिवालय घेराव का एलान
प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सोमवार को सचिवालय घेराव गर्जना रैली करने का एलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा व प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह खरोला ने बताया कि आंदोलन के पांचवें चरण के तहत परेड ग्राउंड से लेकर सचिवालय तक गर्जना रैली निकाली जाएगी।
Trending Videos