सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajasthan young man drowned in Ganges while bathing come to visit Rishikesh Tapovan

Rishikesh News: राजस्थान का युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबा, परिजनों के साथ तपोवन था आया घूमने

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 08 Jun 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान का युवक स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हैं।

Rajasthan young man drowned in Ganges while bathing come to visit Rishikesh Tapovan
गंगा में डूबा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

परिजनों के साथ राजस्थान से ऋषिकेश तपोवन घूमने आए राजस्थान का एक युवक गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया। युवक की एसडीआरएफ तलाश में जुटी है।  एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत साईं घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।

Trending Videos


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: HIV संक्रमित बहन की मौत, जीजा के राज पर से उठा पर्दा, अपनी जांच कराने से बार-बार बचता रहा, मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स एवं रेस्क्यू कर्मियों की ओर से नदी में संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है। बताया कि डूबने वाले युवक का नाम श्याम(20) पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed