{"_id":"6a2656fb6172d4aec30facf8","slug":"hiv-positive-wife-died-husband-accused-of-concealing-disease-pauri-garhwal-uttarakhand-news-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: HIV संक्रमित बहन की मौत, जीजा के राज पर से उठा पर्दा, अपनी जांच कराने से बार-बार बचता रहा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: HIV संक्रमित बहन की मौत, जीजा के राज पर से उठा पर्दा, अपनी जांच कराने से बार-बार बचता रहा, मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मौत के बाद उसके पति पर एचआईवी संक्रमण की जानकारी छिपाने और फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कराने का आरोप लगाया है। शिकायत पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एचआईवी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पौड़ी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन की मौत के बाद जीजा पर गंभीर बीमारी छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में जीजा पर फर्जी रिपोर्ट बनाने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायत के आधार पर प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
माजरी माफी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन को 14 फरवरी 2026 को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान वह एचआईवी संक्रमित पाई गईं। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके पति और पुत्र का भी परीक्षण कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि पति अस्पताल से चला गया और जांच नहीं कराई। कई दिन बाद उसने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी एचआईवी जांच रिपोर्ट भेजी, जिसे ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट की रिपोर्ट बताया गया। बाद में अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने पर पता चला कि रिपोर्ट पर अंकित यूएचआईडी किसी अन्य महिला मरीज का है और पति के नाम से कोई जांच दर्ज नहीं है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूकंप का खतरा: प्रदेश के 10 शहरों के भवन कितने संवेदनशील, सीबीआरआई करेगा जोखिम का आकलन
इससे रिपोर्ट के फर्जी होने की आशंका जताई गई है। शिकायत में कहा गया है कि पति ने इन्द्रेश अस्पताल में भी दोबारा जांच कराने से इनकार कर दिया था। उपचार के दौरान दो मार्च 2026 को विवाहिता की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतका के पति ने अपनी बीमारी को छिपाया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और मृतका की सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाया।