सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Music festival Young artists showcased talent Glee Music and Dance Academy Annual Music Festival 2026

Dehradun: ग्ली के संगीता महोत्सव में नन्हे धुरंधरों ने बिखेरा जादू, अर्नव और अथर्व बने स्टार ऑफ द इवनिंग

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 08 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्ली के संगीता महोत्सव में नन्हे धुरंधरों ने अपनी प्रस्तुतियों से जादू बिखेरा। अर्नव और अथर्व को स्टार ऑफ़ द इवनिंग चुना गया।

Music festival Young artists showcased talent Glee Music and Dance Academy Annual Music Festival 2026
प्रस्तुति देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्ली म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की ओर से आयोजित 'यूफोनी-6 वार्षिक संगीत महोत्सव 2026' में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गायन, तबला, ढोलक, हारमोनियम और अन्य वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया।

Trending Videos


एक के बाद एक मंच पर पहुंचे बच्चों ने सुरों और ताल के संग ऐसा समां बांधा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। राग यमन की प्रस्तुति में अर्ना पंडिता ने हारमोनियम पर संगत कर कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की सुंदर छटा बिखेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Music festival Young artists showcased talent Glee Music and Dance Academy Annual Music Festival 2026
प्रस्तुति देते नन्हे कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चों के व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त जरिया संगीत: वंदना
ग्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सिंह ने कहा कि मंच मिलने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिलती है। निदेशक वंदना सिंह ने कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का भी सशक्त जरिया है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  भूकंप का खतरा: प्रदेश के 10 शहरों के भवन कितने संवेदनशील, सीबीआरआई करेगा जोखिम का आकलन

कार्यक्रम के अंत में अर्नव पोली और अथर्व जुगरान को 'स्टार ऑफ द ईवनिंग' चुना गया, जबकि स्वास्तिक गोस्वामी, कियारा झांब, अहान घोष और प्राणिका झा को 'द वाइब्रेंस' सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एस.एम. पांची मुख्य अतिथि रहे, जबकि आलोक उल्फत, डॉ. विजय गोडबोले, डॉ. सीमा रस्तोगी और ज्ञान प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed