फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा शहीद की बेटी ने अच्छे नंबरों से की 12वीं पास, परीक्षा से ठीक पहले शहीद हुए थे पिता

Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
pulwama martyr daughter passed in 12th class cbse 12th class result
अमर उजाला

पुलवामा हमले के शहीद मोहनलाल रतूड़ी की बेटी गंगा ने सीबीएसई से 12वीं पास करने के बाद कहा कि वह अब अपने पिता की इच्छा पूरी करेंगी। पिता को दिए अंतिम वचन के तहत वह गायन का शौक छोड़कर डॉक्टर बनने की तैयारी में जुट गई हैं। सीबीएसई ने उनकी परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे।

pulwama martyr daughter passed in 12th class cbse 12th class result
अमर उजाला

14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में दून निवासी सीआरपीएफ की 110वीं वाहिनी में एएसआई मोहनलाल रतूड़ी शहीद हो गए थे। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही बेटी गंगा के लिए यह खबर गहरा सदमा लेकर आई। एक ओर पिता के खोने का गम तो दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाएं सिर पर।

pulwama martyr daughter passed in 12th class cbse 12th class result
अमर उजाला

बावजूद इसके गंगा ने हौसला नहीं हारा। बोर्ड परीक्षाएं देने का फैसला लिया। सीबीएसई ने भी पुलवामा शहीदों के बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। लिहाजा, बायोलॉजी, हिंदी और फिजिकल एजुकेशन की परीक्षाएं तो गंगा ने सभी छात्रों के साथ दी लेकिन फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंगलिश की परीक्षा के लिए सीबीएसई ने बाद में इंतजाम कराया। दो मई को बोर्ड का परिणाम आया तो गंगा ने परीक्षा 68.8 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama martyr daughter passed in 12th class cbse 12th class result
अमर उजाला

गंगा ने कहा कि उन्हें गायन का बेहद शौक है लेकिन पापा ने कहा था कि बेटी तू डॉक्टर बनना। जब डॉक्टर बन जाएगी तो पहली दवा मैं ही लूंगा। पिता को दिए अपने वचन के तहत अब गंगा ने डॉक्टर बनने का फैसला लिया है। इसके लिए वह कोटा में कोचिंग की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
pulwama martyr daughter passed in 12th class cbse 12th class result
शहीद मोहन लाला रतूड़ी - फोटो : फाइल फोटो

आज पापा होते तो कितने खुश होते
रिजल्ट आने के बाद गंगा के चेहरे पर खुशी नहीं बल्कि पापा के न होने का गम नजर आ रहा है। सुबकते हुए बोली-अगर आज पापा होते तो कितना खुश होते। गंगा की मां सरिता की आंखों से आज भी अश्रुधारा बह रही है। मन में रंज है कि आज अगर उनके पति होते तो बच्चों की कामयाबी पर कितना खुश होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed