फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज फेस्ट से लौट रहे थे लड़का-लड़की, लेकिन तेज रफ्तार जिंदगी पर पड़ गई भारी, तस्वीरों में देखें

Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
boy and girl died in road accident at dehradun
अमर उजाला

कार की बेलगाम रफ्तार ग्राफिक एरा के छात्र और छात्रा की जिंदगी पर भारी पड़ गई। गणेशपुर पेट्रोल पंप पर हुए हादसे में पुलिस ने जांच के बाद दावा किया कि कार चालक की गलती से यह हादसा हुआ है, जिसमें उनकी जान गई है।


 

boy and girl died in road accident at dehradun
अमर उजाला

हादसा शुक्रवार देर रात कालेज में आयोजित हुए फेस्ट से लौटते समय हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। शिमला बाईपास पर गणेशपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात कार और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी।

boy and girl died in road accident at dehradun
अमर उजाला

हादसे में कार सवार छात्र मोहित रावत निवासी कारबारी ग्रांट और छात्रा श्वेता बुटोला निवासी चौंडी चमोली की मौत हो गई थी। पुलिस ने देर रात कार के एक हिस्से को काटकर मुश्किल से छात्रा के शव को बाहर निकाला था। दोनों ग्राफिक ऐरा में बीटेक कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
boy and girl died in road accident at dehradun
अमर उजाला

दोनों कार में सवार होकर ग्राफिक एरा में आयोजित समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। बीच सड़क हादसा होने के कारण बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेेन से दोनों वाहनों को हटवाकर देर रात यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन
boy and girl died in road accident at dehradun
shweta chaubey - फोटो : फाइल फोटो

 एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। कार तेज रफ्तार पर होने के कारण चालक का संतुलन बिगड गया और कार सीधे डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसके टुकड़े काफी दूर तक जा गिरे है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed