{"_id":"6a8718c63fe9d7729a0d5426","slug":"uttarakhand-scholarship-scam-sit-issues-notices-to-19-institutions-asks-them-to-record-statement-at-police-st-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: एसआईटी जांच तेज, 19 संस्थानों को नोटिस जारी, थाने में बयान दर्ज कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटाला: एसआईटी जांच तेज, 19 संस्थानों को नोटिस जारी, थाने में बयान दर्ज कराने के निर्देश
Thu, 20 Aug 2026 08:43 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:43 PM IST
सार
13 जुलाई को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से ही जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद जांच तेज कर दी है। 19 शिक्षण संस्थानों के संचालकों को एसआईटी ने नोटिस भेजते हुए थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले टीम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से सभी संस्थानों से संबंधित दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आंकड़ों के विश्लेषण में इन सभी संस्थानों की ओर से छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और शासकीय धन के गबन बात सामने आई थी।
विज्ञापन
Kotdwar: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार; गैर जमानती वारंट के बाद दबोचा
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसआईटी का गठन कर दिया था। अब एसआईटी ने जांच आगे बढ़ानी शुरू कर दी है। पहले चरण में विभाग से दस्तावेज मंगवाने के बाद अब पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। सभी को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, सीओ सदर पुलिस अधीक्षक बलूनी का कहना है कि मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।