{"_id":"6a6c6b7f2e5e3a9bc50eece1","slug":"question-bank-to-be-created-at-doon-university-examination-system-to-become-more-transparent-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून विवि में बनेगा प्रश्न बैंक, परीक्षा प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी, विद्यापरिषद की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून विवि में बनेगा प्रश्न बैंक, परीक्षा प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी, विद्यापरिषद की बैठक में फैसला
Fri, 31 Jul 2026 03:08 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 31 Jul 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
Doon University
- फोटो : Doon University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विवि की विद्यापरिषद की बैठक बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। इसमें परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रश्न बैंक के गठन को मंजूरी दी गई। इसके तहत सभी विभाग अपने-अपने विषयों के लिए मानकीकृत प्रश्नों का संग्रह तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि प्रश्न बैंक से प्रश्न प्रत्र निर्माण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, गोपनीय और वैज्ञानिक बनेगी। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और अधिगम परिणामों के अनुसार विभिन्न कठिनाई स्तरों के प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: अब सहा नहीं जाता...मनहूस हूं...सॉरी मम्मा, टूटती उम्मीदों की आखिरी गवाही देते शब्द
विज्ञापन
कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में परीक्षा प्रणाली की गुणवत्ता, निष्पक्षता व विश्वसनीयता बनाए रखना विवि की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में निर्णय लिया गया कि विवि के सभी विभाग अपने-अपने विषयों के प्रश्न बैंक तैयार करेंगे। इसके लिए विभागीय विषय विशेषज्ञों की समितियां गठित की जाएंगी।