फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain havoc in Haridwar Sudden flash flood in dry river three cars washed away See Video

हरिद्वार में बारिश से आफत: सूखी नदी में अचानक आया सैलाब; बह गईं तीन कारें, देखें रेस्क्यू का वीडियो

Thu, 30 Jul 2026 08:49 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Jul 2026 08:49 PM IST
सार

कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत नदी के रपटे पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण स्थल के पास कारें बहकर पहुंच गईं और निर्माण सामग्री व मशीनों के बीच फंस गईं।

विज्ञापन
Rain havoc in Haridwar Sudden flash flood in dry river three cars washed away See Video
सूखी नदी में बही कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सूखी नदी में अचानक आए तेज बहाव के कारण बृहस्पतिवार को तीन कारें बह गईं। घटना उस समय हुई जब करीब आधे से एक घंटे की बारिश के बाद पहाड़ों से आया पानी नदी में तेज गति से पहुंच गया। वाहन चालकों ने बिना खतरे का आकलन किए अपनी कारें नदी के बहाव क्षेत्र में खड़ी कर दी थीं। हालांकि, हादसे के समय किसी वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


यमकेश्वर में हादसा: तेज बहाव वाले गदेरे में धंसी कार; बाल-बाल बचे विंध्यवासिनी मंदिर गए गाजियाबाद के श्रद्धालु
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत नदी के रपटे पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण स्थल के पास कारें बहकर पहुंच गईं और निर्माण सामग्री व मशीनों के बीच फंस गईं। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से कारों को बाहर निकाला। तकनीशियनों ने समय रहते मशीनें लगाकर वाहनों को रोका और चेन की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। वाहन चालक उस समय हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में गए हुए थे।

लौटने पर उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को गैराज और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इनमें एक कार का नंबर देहरादून का था, जबकि दो वाहन अन्य राज्यों के थे। वाहन नंबरों के आधार पर मालिकों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी गई। घटना के दौरान कुछ अन्य बड़े वाहन भी नदी क्षेत्र में खड़े थे, जिन्हें चालकों ने समय रहते बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed