फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Astonishing: Encroachment not removed, yet shown as

गजब : कब्जा हटा नहीं, पोर्टल पर दर्श दिया अतिक्रमण मुक्त

Fri, 31 Jul 2026 02:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 31 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Astonishing: Encroachment not removed, yet shown as
सीएम हेल्पलाइन को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं, 27 जून को की गई शिकायत और उसके कथित निस्तारण को देखकर साफ दिखाई देता है। निरंजनपुर मंडी निवासी संजीव कुमार की अतिक्रमण की शिकायत को एक महीने बाद यह कहते हुए निस्तारित कर दिया गया कि अतिक्रमण हटा दिया गया है लेकिन धरातल पर स्थिति पूर्ववत है।
विज्ञापन

संजीव के अनुसार प्रीत विहार में नगर निगम की 18 फीट चौड़ी सड़क पर छह फीट आगे बाउंड्रीवॉल बढ़ाकर कब्जा किया गया है। इस संबंध में एमडीडीए को मामले की शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। संजीव ने 27 जून को सीएम हेल्पलाइन पर मामला दर्ज कराया। मामला नगर निगम से जुड़ा होने की वजह से प्रशासन ने यह शिकायत नगर निगम को निस्तारण के लिए भेज दी। मामला नगर निगम के संज्ञान में पहुंचा तो निगम से टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया। दो दिन पूर्व पोर्टल पर इस शिकायत का निस्तारण दर्ज करा दिया गया। संजीव का कहना है कि उसने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा कि शिकायत की निर्धारित समय-सीमा पूरी होने को थी इस वजह से शिकायत निस्तारण दर्ज किया गया। साथ ही यह भी बताया कि यह मामला नगर निगम नहीं एमडीडीए का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed