{"_id":"6a6bbc9af8155def6804aeed","slug":"sir-notices-to-be-sent-to-lakhs-of-voters-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1030950-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 5.47 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 5.47 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में 5.47 लाख मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब तक इनमें से 74 हजार मतदाताओं को व्यक्तिगत रूप से नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तीन अगस्त से 29 अगस्त तक विशेष सुनवाई शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में साझा की।
जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जनपद में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ ली है। 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। हालांकि वर्ष 2003 और 2026 की मतदाता सूचियों के मिलान में विसंगतियां, अपूर्ण विवरण या डेटा का सही मिलान न हो पाने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अभियान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर नोटिस तामील करवा रहे हैं और निर्वाचन आयोग के निर्धारित एप पर फोटो अपलोड कर रहे हैं।
अब तक 74 हजार नोटिस बांटे जा चुके हैं, जबकि दो से तीन दिनों में शेष सभी नोटिस वितरित कर दिए जाएंगे। नोटिसों के आधार पर विवरण सुधारने और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में तीन अगस्त से 29 अगस्त तक बूथवार सुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पात्र नए मतदाताओं से फार्म-6 भी स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कहा कि नागरिकों को 11 सितंबर तक पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। इसी दिन सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा। 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
10 विधानसभा क्षेत्रों में 2045 मतदेय स्थल
जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए 2045 बूथ बनाए गए हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए 10 मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 222 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से हर बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट-2 तैनात करने का अनुरोध किया, ताकि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।