फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Elections 2027 EVM Arrive from Bihar Election Preparations Begin read All Updates

Uttarakhand: विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, बिहार से पहुंचीं ईवीएम, अगले महीने अधिकारियों का प्रशिक्षण

Fri, 31 Jul 2026 07:44 AM IST
Renu Saklani आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 31 Jul 2026 07:44 AM IST
सार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनावी कार्ययोजना तैयार कर दी है, जबकि बिहार से मंगाई गई अतिरिक्त ईवीएम मशीनों को जिलों में भेजने के साथ ही सितंबर-अक्तूबर में उनकी प्रथम स्तर की जांच और अधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Elections 2027 EVM Arrive from Bihar Election Preparations Begin read All Updates
चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले से उपलब्ध ईवीएम के अलावा बिहार से 2500 बैलेट यूनिट, 6000 वीवीपैट और 12,500 कंट्रोल यूनिट पहुंच चुकी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने प्लानर तैयार कर लिया है। इस हिसाब से अगले महीने डीईओ, आरओ व अन्य अधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन

प्रदेश में जिलावार चुनाव के लिए ईवीएम की तैयारी की जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद उपलब्धता देखें तो राज्य में 25,697 वीवीपैट, 27,700 बैलेट यूनिट और 36,553 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं। बिहार से मंगाई गई ईवीएम को भी जिलावार भेज दिया गया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के प्लानर के हिसाब से सितंबर-अक्तूबर में इन सभी ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच प्रदेशभर में की जाएगी। जिन मशीनों में खराबी होगी, उन्हें पहले ही पूरी प्रक्रिया से अलग कर दिया जाएगा। इसके बाद बची हुई ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सहेजकर रखी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियां प्लानर के हिसाब से तेज
चुनाव आयोग सितंबर-अक्तूबर में चुनाव पूर्व तैयारियों के तहत सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अफसर के साथ ही राजनीतिक दलों व अन्य सेल का प्रशिक्षण भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिलावार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी बढ़ाने का प्लान भी तैयार हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव की तैयारियां प्लानर के हिसाब से तेज कर दी गई हैं। जल्द ही चुनाव के लिए पावर पैक, सील्स, टैग्स आदि की खरीद प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, सात जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर; आज रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

तीन साल से जमे अफसर हटेंगे

प्रदेशभर में तीन साल से जो भी आईएएस, पीसीएस या चुनाव ड्यूटी से संबंधित अधिकारी एक ही जगह जमे हैं, वह सभी जल्द ही हट जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग से राज्य को जल्द ही पत्र आने वाला है। यह तबादले इसलिए चुनाव से करीब छह माह पूर्व पूरी की जाती है ताकि आने वाले नए अधिकारी चुनाव संबंधी सभी प्रशिक्षण में शामिल हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed