{"_id":"6a6bbeb1c3368dbbac076ad3","slug":"kanwar-yatra-special-traffic-plan-to-be-in-effect-from-july-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1030956-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : 30 जुलाई से लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : 30 जुलाई से लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ मेला के लिए देहरादून पुलिस ने विस्तृत यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान 31 जुलाई से चार अगस्त तक पंचक और आठ से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ के चलते विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि और जलाभिषेक के अवसर पर सबसे अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और कुरुक्षेत्र की ओर से हरिद्वार जाने वाले भारी कांवड़ वाहनों को पांवटा साहिब, यमुनानगर, सहारनपुर, भगवानपुर और रुड़की होकर बैरागी कैंप भेजा जाएगा। छोटे और दोपहिया कांवड़ वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। यदि कोई वाहन गलती से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाता है तो उसे सर्विस लेन के रास्ते हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि देहरादून शहर में कांवड़ियों के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मसूरी की ओर कुठालगेट से भी कांवड़ वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। स्थानीय कांवड़ियों को शिमला बाईपास, आईएसबीटी, कारगी चौक, रिस्पना पुल और जोगीवाला होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा। ऋषिकेश से भी किसी कांवड़ वाहन को देहरादून शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, हल्द्वानी, नैनीताल, यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। डाक कांवड़ के दौरान पांच से 11 अगस्त तक इन मार्गों में भी आवश्यकतानुसार परिवर्तन लागू रहेगा। दिल्ली जाने वाले वाहन मसूरी, राजपुर, चकराता रोड, रायपुर और डोईवाला से आईएसबीटी होते हुए न्यू बाईपास मार्ग से दिल्ली जाएंगे। हरिद्वार जाने वाले वाहनों को जोगीवाला और नेपाली फार्म होकर भेजा जाएगा, जबकि सहारनपुर जाने वाले वाहन आईआईपी, छुछकपुर और सहारनपुर मार्ग से संचालित होंगे। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, कुमाऊं और यमुनोत्री-गंगोत्री की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने यात्रियों से निर्धारित रूट का पालन करने और अनावश्यक रूप से शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर वाहन लेकर न आने की अपील की है।
-- -- -- -- -- --
12 डायवर्जन प्वाइंट बनाए
यात्रा के दौरान प्रमुख डायवर्जन एवं बैरियर प्वाइंटों पर दो पालियों में पुलिस बल तैनात रहेगा। जिले में 12 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। महालक्ष्मी चौक (पावंटा साहिब), धर्मावाला चौक, सिंघनीवाला चौक, सेंट जूड चौक, शिमला बाईपास चौक, आशारोड़ी, आईआईपी, कारगी चौक, कुआंवाला, मोहकमपुर अंडरपास, नेपाली फार्म तिराहा और नटराज चौक समेत 12 प्रमुख बैरियर प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक प्वाइंट पर दो पालियों में दो उपनिरीक्षक और छह होमगार्ड/कांस्टेबल ड्यूटी पर रहेंगे। ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला और नीलकंठ क्षेत्र में आईडीपीएल, चंद्रभागा, लक्ष्मणझूला, खांडगांव सहित कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं हरिद्वार में बैरागी कैंप, पंतद्वीप, लालजीवाला, रोड़ीबेलवाला, ऋषिकुल ग्राउंड, गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग का उपयोग कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
हरिद्वार की ओर भारी वाहनों का संचालन रहेगा बंद
ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि 30 जुलाई से 4 अगस्त तक हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन केवल रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक ही संचालित होंगे। जबकि पांच अगस्त से कांवड़ मेला समाप्त होने तक हरिद्वार की ओर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। साथ ही पेट्रोल, दूध, गैस और सब्जी जैसे आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।