Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Respiratory patients face increased distress due to

Dehradun News: पटाखों के धुएं और ठंड से बढ़ी सांस के मरीजों की परेशानी

Fri, 13 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Respiratory patients face increased distress due to
- दिवाली के बाद उप जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे औसतन 40 मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दिवाली के बाद पटाखों के धुएं और तापमान में गिरावट का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। उप जिला अस्पताल में सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्थमा, सीओपीडी, ब्रोंकाइटिस और टीबी से ग्रसित रोजाना औसतन 40 मरीज अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकांश पीड़ितों को सांस फूलने, खांसी व छाती में दर्द की समस्या है।

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल उपाध्याय के अनुसार, पटाखों से निकलने वाला धुआं और उसमें मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे सांस की नलियों में सूजन और सिकुड़न हो सकती है। वहीं, ठंडी हवा के संपर्क में आने से सांस की नलियों में संकुचन बढ़ता है। इसका असर अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों पर अधिक पड़ता है। ऐसे मरीजों को सांस फूलने, सीने में जकड़न, लगातार खांसी और घरघराहट की समस्या हो सकती है। ब्रोंकाइटिस और ब्रोंकिएक्टेसिस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मास्क पहनें, ठंडी हवा और धुएं से बचें

डॉ. उपाध्याय बताते हैं कि सांस के मरीज सुबह और देर शाम ठंड के समय बाहर निकलने से बचें। जरूरी होने पर मास्क पहनें और नाक-मुंह को कपड़े से ढककर रखें। धूल, धुएं और अधिक प्रदूषण वाले स्थानों से दूरी बनाएं। चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित दवाएं और इनहेलर लेते रहें। बिना परामर्श दवाएं बंद न करें। पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और गुनगुना पानी पीते रहें। सांस अधिक फूलने, सीने में तेज दर्द या ऑक्सीजन स्तर गिरने पर तत्काल अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed